30 दिन का माइका कहते हैं चाहे बेटा हो या बेटी उसकी शादी हमेशा अपनी बराबरी वाले घर में ही करनी चाहिए लेकिन शर्मा जी को तो करनी है अपनी बेटी की शादी बड़े ही रईस खानदानी घर में लेकिन रईस खानदानी वालों को भी तो रईस घर की बहू ही चाहिए है ना अब शर्मा जी ने अपनी बेटी को रईस खानदान में बहाने के लिए एक नया पतरा अपनाया और 30 दिन के लिए अपने घर को रईसों वाला बना डाला नहीं समझे मेरा मतलब है 30 दिन के लिए लड़की के लिए उसके रईस माइकी को किराए पर ले डाला शांती अब तू देखती जा कैसे मैं हमारी पिंकी की शादी शहर के सबसे बड़े रईस
खानदान में कराता हूं अब जो भी अमीर घर के लोग हमारे इस घर में पिंकी को देखने आएंगे ना तो हमारी अमीरी देखकर रिश्ते के लिए मना ही नहीं कर पाएंगे पापा मैंने ऑनलाइन एक लड़के की प्रोफाइल देखी थी प्रोफाइल तो उसकी बहुत अच्छी थी अपना बिजनेस था तो मैंने उससे बात भी की आपको मेरे लिए जैसा घर चाहिए ना वो बिल्कुल वैसा ही है अगर वैसा ही है तो फिर बेटा उन्हें रिश्ते के लिए बुला ही ले यह सब जितनी जल्दी निपट जाए उतना अच्छा है वरना अगर 30 दिन के अंदर किसी अमीर घर में तेरा रिश्ता नहीं हुआ ना तो हमें अगले महीने भी इस घर का भाड़ा बनना पड़ेगा अरे डोंट वरी पापा आप
बिल्कुल भी टेंशन ना लो मैंने उन लोगों को रिश्ते के लिए कल बुलाया है आप देखना हमारे घर में आते ही व लोग इंप्रेस हो जाएंगे और उसके बाद तो मेरी ऐश ही ऐश और मेरी ऐश तो फिर आप लोगों की भी ऐश ही ऐश अगले दिन अरे ओ भाग्यवान बेटी की शादी के लिए इतना पैसा लगाकर यह घर किराया पर लिया है ताकि हम लोग अमीर लग सके उसके बाद भी तुमने यह गरीबों जैसी साड़ी पहन रखी है वो जो तुम्हारे लिए साड़ी किराए पर लेकर आया था ना वो पहन लो जाकर तो आपको क्या लगता है लड़के वालों के सामने मैं यह साड़ी पहन कर आऊंगी वो तो मैं घर की सफाई कर रही थी इसलिए पहनी थी अभी तो नई साड़ी
और नकली गहने भी पहनने हैं बस गहनों की चमक से उन्हें असली नकली का पता ना चल पाए अरे कुछ नहीं पता चलेगा और अगर उन्होंने कुछ बोला भी तो हम कह देंगे कि हम बाहर देश से यह गहने खरीद कर लाए थे तो शायद आपको थोड़े अलग लग रहे हैं जाओ अब जल्दी से तैयार हो जाओ वो लोग आते ही होंगे कुछ देर बाद लड़की वाले उनके घर आते हैं घर के अंदर आती ही लड़के वालों के दिमाग में यह बात तो बैठ जाती है कि भाई लड़की वाले तो अच्छे खासे पैसे वाले हैं बेटा घर तो इन लोगों का भी हमारे घर की तरह अच्छा लग रहा है लगता है लड़की ने जैसा बताया था यह लोग बिल्कुल वैसे ही है
आइए आइए आइए बेटा पिंकी आओ सबके लिए चाय नाश्ता लेकर आओ चाय नाश्ता आपकी बेटी लेकर आएगी हमें तो लगा था आपके घर में नौकर जाकर काम करते होंगे जी घर में नौकर जाकर तो काम करते हैं लेकिन आप हमारी बेटी को देखने आए हैं ना तो यह हमारा फर्ज है कि आपको अपनी बेटी के हाथ का ही चाय नाश्ता कराए और यह तो हमारे यहां पर रिवाज है कि घर में जब भी कोई रिश्तेदार या मेहमान आता है तो खाना उनके लिए हम अपने हाथों से ही बनाते हैं अरे वाह वाह वाह आपकी यह बातें सुनकर तो मुझे लग रहा है आपने अपनी बेटी को बहुत ही अच्छे संस्कार दिया है इंसान के पास भले
ही कितना भी पैसा हो लेकिन उसकी असली दौलत तो उसके संस्कारों से ही झलकती है आपकी बेटी हमें बहुत पसंद आ गई अगर आपको भी रिश्ता मंजूर हो तो रिश्ता पक्का कर देते हैं अरे बिल्कुल भाई साहब नेक काम है देरी कैसी अगले महीने हमें बिजनेस के सिलसिले में अमेरिका जाना है तो सोच रहे हैं कि इसी महीने शादी करा दे वना ना जाने फिर कब समय मिल पाएगा पिंकी का यह बनावटी अमीर मायका देखकर लड़के वालों को वह पसंद आ जाती है और 30 दिन के अंदर-अंदर सत्यवान उनके बेटे से अपनी बेटी की शादी करवा देता है शादी के बाद क्या ससुराल मिलाया पिंकी तुझे तेरी तो किस्मत ही चमक गई वरना अगर
अपनी सच्चाई दिखाकर मम्मी पापा मेरा रिश्ता करवाने जाते ना तो झोपड़ी जैसा ससुराल मिलता मुझे मजा आ गया भाई अब तो पिंकी पूरी जिंदगी राज करेगी तू बहू ओ बहू आई मम्मी जी पिंकी बाहर हॉल में आती है जी मम्मी जी बेटा आज ना काम वाली नहीं आई है उसकी तबीयत जरा खराब है तो आज घर की सारी सफाई तुझे ही करनी पड़ेगी वैसे मैं अपनी बहू से घर की सफाई करवाना तो नहीं चाहती लेकिन अगर घर गंदा रहेगा तो अच्छा भी तो तो नहीं लगेगा तुम साफ कर लोगे ना बेटा हां हां कर लूंगी ना मम्मी जी अच्छा बेटा तो घर साफ करके सारे गंदे कपड़े भी धो लेना और हां
जब यहां सारा काम हो जाए तो बता देना उसके बाद मैं तुम्हें बता दूंगी कि आज खाने में क्या बनाना है जी मम्मी जी पिंकी मुंह बनाकर घर की सफाई करने में लग जाती है अभी तो ससुराल का पहला दिन है और पहले दिन ही यह लोग मुझसे इस तरह घर का काम करवा रहे हैं मैंने तो सोचा अमीर घर में शादी हो जाएगी तो इन सब चीजों से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन इतने अमीर घर में शादी होने के बाद भी मुझे यह सब करना पड़ रहा है मुझे तो यही समझ में नहीं आता कि उनके इतने बड़े घर में क्या एक ही काम वाली है इतने अमीर होकर बस एक ही मेट रखते हैं क्या तो क्या फायदा हुआ इतने अमीर होने का
अरे बहुत सरा जल्दी-जल्दी हाथ चलाओ बेटा इसके बाद तुम्हें कपड़े भी तो धोने हैं और आज तुम्हारी पहली रसोई है तो तुम्हें खाना भी बनाना है इतने धीरे-धीरे काम करोगी तो कैसे होगा कर रही हूं मम्मी जी कर रही हूं बस हो ही गया कपड़े ही धोने जा रही हूं पूरे घर की सफाई करने के बाद पिंकी बाथरूम में कपड़े धोने के लिए जाती है चलो शुक्र है कपड़े तो वाशिंग मशीन में धुले गे थोड़ी देर तो आराम मिलेगा मुझे पिंकी सारे गंदे कपड़े वाशिंग मशीन में धुलने के लिए डाल देती है लेकिन वह जैसे ही वॉशिंग मशीन ऑन करती है तो वाशिंग मशीन का टक्कन अपने
आप खुलकर एकएक कपड़े को वाशिंग मशीन से बाहर फेंकने लगता है य ये क्या हो रहा है कैसी मशीन है यह कपड़ों को बाहर फेंक रही है कहीं मैंने कुछ गलत तो ने कर दिया हे भगवान अगर मेरे ससुराल वालों को पता चल गया कि यह मशीन खराब हो गई है तो पता नहीं वह क्या सोचेंगे कि इसने अपनी जिंदगी में कभी यह मशीन चलाई नहीं होगी हे भगवान क्या करूं अब मैं क्या करूं मैं भी ना बंद क्यों नहीं कर रही हूं उे इतनी देर तक इतनी जोर-जोर से आवाज की है इसने पक्का मम्मी जी यहां पर पहुंचने वाली होंगी पिंकी ने अपनी सासू मां को याद किया और सासू मा उसके सामने
हाजिर अरे ये क्या हो गया बहू यह क्या कर दिया तूने ये पूरे बाथरूम में कपड़े और सिर्फ पानी कैसे बिखरा हुआ है तू मशीन में कपड़े धोने आई थी या कपड़ों के साथ कुश्ती लड़ने आई थी यह क्या हाल बना दिया है तूने पूरे बाथरूम का मैं क्या करूं मम्मी जी मैंने तो कपड़े धोने के लिए मशीन में डाले थे लेकिन पता नहीं इस मशीन को अचानक क्या हो गया अपने आप सारे कपड़ों को बाहर फेंकने लग गई मुझे तो समझ में नहीं आया कि इस मशीन को क्या हुआ है बेटा लगता है तूने मशीन चलाते वक्त मशीन का कोई गलत बटन दबा दिया अब तो हो गई मशीन खरा इसे ठीक करने वाला
भी पता नहीं कब तक आएगा खैर वह जब आएगा तब आएगा तब तक तू हाथ से ही धो ले कपड़े हां इतने कपड़े हाथ से बेटा मैं समझती हूं कि कपड़े बहुत ज्यादा है लेकिन अब मशीन खराब हो गई है तो कपड़े तो हाथ से ही धोने पड़ेंगे ना बेटा और काम वाली की भी तबीयत खराब है पता नहीं कब तक वापस आएगी तब तक घर में गंदे कपड़े थोड़ी ना पड़े रहेंगे जा धो ले इ हाथ से हां ठीक है मम्मी जी अब पिंकी को ना चाहते हुए भी सारे कपड़े हाथ से धोने पड़ते हैं बेचारी जो काम पहले अपने गरीब मायके में कर रही थी अब वही काम उसे फिर से करना पड़ रहा था और शायद उससे भी ज्यादा करना पड़
रहा था जैसे वह कपड़े सुखाकर फ्री हुई वैसे ही फिर से उसके पास उसकी सासू मां का बुलावा आ गया बहू ए बहू हे भगवान अब क्या काम याद आ गया इनको अभी तो कपड़े धोकर फ्री हुई हूं मुझे पता है पक्का किसी काम के लिए बुला रही होंगी मुझे पिंकी नीचे आती है जी मम्मी जी बेटा कहां रह गई थी तू कपड़े धोने में तो बहुत देर लगा दी खैर कपड़े धुल गए तो सबके लिए खाना बना दे बेटा सुबह के नाश्ते में तो हमने चाय बिस्किट खाकर काम चला लिया था लेकिन अब तो सबको बहुत भूख लगी और तेरी पहली रसोई भी है ना सबके लिए अच्छे से खाना बना हां जी मम्मी जी लेकिन खाने में क्या
बनाना है आपको जो भी पसंद है बता दीजिए मैं आज आप सबकी पसंद का ही खाना बनाऊंगी हम सबको तो बेटा सादी दाल रोटी ही अच्छी लगती है तू एक काम कर हम सबके लिए पतली सी दाल और पतली पतली रोटियां बना दे हमारे लिए तो यही बहुत हो जाएगा क्या आप मुझसे मजाक करही है ना मम्मी जी अपनी पहली रसोई में कोई दाल रोटी थोड़ी ना बनाता है सज सज बताइए ना आप सबको क्या खाना है अरे बेटा मजाक नहीं कर रही हूं हम लोगों को दाल रोटी सबसे अच्छी लगती है और हां दाल ना एकदम पतली होनी चाहिए और दाल की तरह ही रोटियां भी एकदम पतली पत तली होनी चाहिए और सबके लिए दोदो रोटियां बना दे बस
ज्यादा खाना हम लोग खाते नहीं और बेटा दाल में लहसुन प्याज यह सब मत डालना वो भी हम लोग नहीं खाते हैं अच्छा ठीक है मम्मी जी पिंकी को अपनी सास की यह बातें कुछ समझ में तो नहीं आती लेकिन अब वह है तो उनके घर की बहू तो उसे खाना बनाने जाना पड़ता है मुझे तो यह समझ में नहीं आता अपनी बहू से पहली रसोई में दाल रोटी कौन बनवा है अरे कुछ नहीं तो कम से कम आलू ही बनवा लेते दाल रोटी किसको पसंद होती है चलो दाल तो उबल गई इसमें तड़का लगाने के लिए प्याज टमाटर काट लेती हूं अरे प्याज तो यहां पर है ही नहीं अरे हां मम्मी जी ने बताया था कि प्याज लहसुन तो यहां पर
खाते ही नहीं है तो सिर्फ टमाटर का तड़का लगा देती हूं टमाटर तो फ्रिज में ही रखे होंगे पिंकी फ्रिज से टमाटर निकालने के लिए जाती है लेकिन जैसे ही फ्रिज से टमाटर निकालने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोलती है तो फ्रिज खुलते ही फ्रिज का दरवाजा निकलकर उसके हाथ में आ जाता है अरे ये क्या हो गया ये फ्रिज का दरवाजा मेरे हाथ में कैसे आ गया हे भगवान वाशिंग मशीन तो आज पहले ही खराब हो गई है अब अगर मम्मी जी को पता चल गया कि यह फ्रिज का गेट भी मुझसे टूट गया तो पता नहीं मेरा क्या होगा हे भगवान सत्यानाश बहु ये क्या कर दिया तूने पहले
वाशिंग मशीन खराब कर दी अब फ्रिज का दरवाजा निकाल दिया अरे बेटा क्या हो गया है तुझे मैंने फ्रिज का दरवाजा नहीं निकाला मम्मी जी मैं तो फ्रिज खोलकर टमाटर निकाल रही थी पता नहीं यह दरवाजा मेरे हाथ में कैसे आ गया मुझे लगता है यह शायद ना पहले से टूटा हुआ था मैंने खोला तो मेरे हाथ में रह गया अब मैं क्या ही बोलूं तुझे और हम लोग टमाटर नहीं खाते तो तू बिना टमाटर वाली दाल बना ले लेकिन मम्मी जी अभी तो आपने बोला था कि आप लहसुन प्याज नहीं खाते आप कह रहे हो कि टमाटर भी नहीं खाते अगर आप यह दोनों ही चीज नहीं खाते तो फिर सब्जी में डालते
क्या हो और अगर सब्जी में लहसुन प्याज की जगह टमाटर भी नहीं होगा तो सब्जी में टेस्ट कहां से आएगा बेटा हम लोग इतने टाइम से बिना लहसुन प्याज टमाटर के खाना खा रहे हैं ना ं बस जीरे और हरी मिर्च का तड़का लगाओ सब अच्छा बन जाता है और वैसे भी स्वाद तो खाना बनाने वाले के हाथों में होता है तेरे पापा जी को टमाटर खाने से बार-बार पथरी हो जाती है इसलिए हमने सब्जी में टमाटर डालना ही बंद कर दिया तो दाल में सिर्फ जीरे और हरी मिर्च का तड़का लगा दे हमें वही दाल अच्छी लगती है और अब काम थोड़ा ध्यान से करना बहू कहीं कुछ और ना टूट जाए जी जी मम्मी जी पिंकी जल्दी से
दाल रोटी बनाकर तैयार करती है जल्दी से सबके लिए खाना लगा देती हूं लेकिन यहां मुझे चटाई कहीं नजर नहीं आ रही अपने अमीर ससुराल में आने के बाद पिंकी यह भूल गई कि अब उसे अपने माइके की तरह चटाई पर बैठकर खाना नहीं खाना उसके ससुराल में तो खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल है अब पिंकी को जमीन पर बिछाने के लिए चटाई तो मिलती नहीं तो फर्श पर बिछी हुई कारपेट पर ही वह सारा खाना लगा देती है मम्मी जी पापा जी दिनेश जी जल्दी से आ जाइए खाना तैयार है पिंकी की आवाज सुनकर तीनों वहां पर आते हैं लेकिन जब वोह लोग कारपेट पर खाना लगा हुआ देखते हैं तो पिंकी को देखते
ही रह जाते हैं अरे पिंकी तुमने कारपेट पर सारा खाना क्यों लगाया है खाना तुम्हें डाइनिंग टेबल पर सर्व करना चाहिए था ना हे भगवान यह तो मैं भूल ही गई कि मैं अपने माय के में नहीं ससुराल में हूं बेवकूफ कहीं की अपनी हरकतों से सबको दिखाई देगा कि गरीब घर से आई हूं क्या करूं क्या करूं अरे बता ना तुमने खाना यहां पर क्यों लगाया है वो वो आयुर्वेद हां आयुर्वेद आयु में कहते हैं ना कि हमें हमेशा जमीन पर बैठकर भोजन करना चाहिए मैं ना आयुर्वेद की बहुत सारी बातों को फॉलो करती हूं उनमें से यह भी एक बात है इसीलिए तो मैं हमेशा नीचे बैठकर खाना खाती हूं उस वजह से मैंने
सबके लिए नीचे ही खाना लगा दिया लेकिन अगर आप लोगों को डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाना है तो मैं डाइनिंग टेबल पर लगा देती हूं अरे नहीं नहीं बहू नीचे ही ठीक है हमने भी बहुत समय से नीचे बैठकर खाना नहीं खाया तो आज तुम्हारे बहाने नीचे बैठकर खाना खा लेंगे यह बात तो सच है कि नीचे बैठकर खाना खाने का जो मजा आता है और डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाने में नहीं आता बच गई पहले दिन तो जैसे तैसे पिंकी पकड़े जाने से बच जाती है अब पिंकी के अगले कुछ दिन भी ससुराल में उसी तरह बीतते हैं यार समझ में नहीं आता शादी हुए 20 दिन हो गए लेकिन इस 20 दिनों से घर का सारा काम मैं
ही संभाल रही हूं ऐसा क्या हो गया उस काम वाली को जो उसकी तबीयत ठीक ही नहीं हो रही उसके चक्कर में मुझे सारे घर का काम करना पड़ रहा है अगर मुझे यही सब करना था तो मेरा इतने अमीर घर में शादी करने का क्या फायदा हुआ ऊपर से इतनी गर्मी है आज आज तो मैं काम करके बहुत थक गई हूं एक काम करती हूं हॉल में जाकर थोड़ा एसी चलाकर बैठ जाती हूं थोड़ी देर में गर्मी से राहत मिलेगी पिंकी हॉल में जाती है वैसे यह लोग भी अजीब ही है यहां पर आए हुए मुझे 20 दिन हो गए लेकिन आज तक मैंने इन लोगों को कभी एसी चलाकर बैठे हुए नहीं देखा कोई बात नहीं आज मैं ही चला लेती हूं रिमोट रिमोट
कहां है इसी का ोट यही है शायद पिंकी एसी के रिमोट से एसी को ऑन करती है चले छैया छैया छैया चले छैया छैया छैया छैया यह छैया छैया की आवाज कहां से आ रही है और यह एसी भी ऑन नहीं हुआ दोबारा करती हूं धूम मचाले धूम मचाले धूम धूम धूम ये क्या हो रहा है पहले छैया छैया अब यह धूम धूम य इसी का रिमोट है क्या लगता है इसके सेल खराब हो गया है इसके अंदर नए सेल डालने पड़ेंगे अरे पापा जी आप देखिए ना मैं इतनी देर से यह एसी चलाने की कोशिश कर रही हूं यह लेकिन चल ही नहीं रहा अरे बेटा यह खराब हो गया है एक दो दिन में मैकेनिक ठीक करने आ जाएगा तब तक पंखे की हवा में
खुश रहो और अगर ज्यादा गर्मी लगे तो खिड़कियां खोल दो बहुत अच्छी हवा आती है यहां जी पापा जी मुझे तो समझ में नहीं आता उनके घर में कुछ ठीक है भी या नहीं वाशिंग मशीन चलाओ तो कपड़े बाहर फेंकने लगती है फ्रिज खोलो तो उसका गेट हाथ में निकल कर आ जाता है और एसी का रिमोट छैया छैया करता है इसी तरह पिंकी के ससुराल में उसके 10 दिन और बीत जाते हैं और 10 दिन के बाद होता है असली खेल शुरू चलो जल्दी-जल्दी घर खाली कर दो टाइम पूरा हो गया तुम्हारा 30 दिन का कांट्रैक्ट था उठाओ अपना सामान और निकलो यहां से एक दिन लेट कर दिया तुमने अरे हां हां जा रहे ना इतना हल्ला मचाने
की क्या जरूरत है जा रहे लेकिन कहां जा रहे हैं मम्मी जी यह तो हमारा घर है ना और यह लोग हमें हमारे घर से इस तरह कैसे निकाल सकते कौन सा घर किसका घर कैसा घर इस घर को इन लोगों ने 30 दिनों के लिए भाड़े में लिया था आज 30 के 31 दिन हो गए चलो अब यहां से निकलो मम्मी जी यह भाई साहब क्या बोल रहे हैं अरे बेटा सब बताएंगे अभी तो तू हमारे साथ चल चल अब पिंकी के ससुराल वाले उसे उसके असली ससुराल लेकर आते हैं जो ठीक वैसा ही था जैसे माइके से वो आई थी ये ये आप लोग मुझे कहां लेकर आ गए किसका घर ये इतना छोटा सा हमारा घर है बह हमारा यही
हमारा असली घर है व हमें ना ज्यादा दिखावा पसंद नहीं है तो हम छोटे घर में रहना ही पसंद करते हैं बस बस बस मैं सब कुछ अच्छी तरह समझ गई मेरे मम्मी पापा का पैसा देखकर आपने मुझे अपनी बहू बनाया और हमें यह दिखाया कि आप लोग बहुत अमीर है धोखा किया आपने मेरे साथ पैसों के लालच में शादी करवाई अपने बेटे की अभी अपने मम्मी पापा को फोन करके बुलाती हूं यहां पिंकी अपने पापा को फोन करती है लेकिन कोई भी उसका फोन नहीं उठाता तो वह अपने पापा से बात करने के लिए उनके घर पहुंच जाती है और उसका पीछा करते-करते उसके ससुराल वाले भी उसके मायके तक पहुंच जाते हैं लेकिन जब
पिंकी के माइके की असलियत उनके सामने आती है तो उनकी आंखें भी फटी की फटी रह जाती है यह है तुम्हारा घर हां आप लोग यहां पर कैसे आ गए मैंने आपको मना किया था ना मेरे पीछे आने के लिए अच्छा तो यह बात है मतलब उस दिन हम जिस घर में तुम्हें देखने के लिए आए थे वह तुम्हारा असली घर नहीं था मेरी ऑनलाइन प्रोफाइल और पैसा देखकर तुमने अमीर घर में शादी करने के लिए वह घर किराया पर लिया था अच्छा अगर हमने ऐसा किया था तो आप लोगों ने भी तो वही किया था ना कहीं के अमीर नहीं हो आप फटीचर हो फटीचर क्या मतलब आप लोगों ने हमसे झूठ बोला हम लोगों को तो आप ऐसे झूठ बोल रहे
हो जैसे खुद बड़े सत्यवादी हरिश्चंद्र हो नाम सत्यवान रखते हो और बेटी के अमीर घर में शादी करवाने के लिए ऐसे झूठ बोलते हो अरे हमने झूठ बोला तो आपने कौन सा सच बोल दिया आप भी तो अमीरी के भेस में वही गरीब फटी जन निकले हमारी बेटी तो फस गई ना फस तो हम भी गए कहां अमीर घर की बहू के सपने देख रहे थे वह सच ही कहते हैं जिसके नसीब में जो होता है उसे वही मिलता है अब जो है उसी में खुश रहता है क्या बोलती हो बहू दूसरा कोई ऑप्शन है क्या मम्मी जी नहीं बेटा बिल्कुल नहीं हम तो चलते हैं फिर मम्मी जी अब हार कर दोनों परिवारों को सच्चाई को को अपनाना ही पड़ता है और नसीब
के खेल के सामने उन सब की चालाकियां धरी की धरी रह जाती है
News
मेरे पति चुपके से अपने ‘सबसे अच्छे दोस्त’ के साथ 15 दिन की ट्रिप पर गए, और जब वे लौटे, तो मैंने एक सवाल पूछकर उनकी उम्मीदें तोड़ दीं:/hi
मेरे पति चुपके से अपने “सबसे अच्छे दोस्त” के साथ 15 दिन के ट्रिप पर गए, और जब वे लौटे,…
“मेरी माँ ने मुझे 5,000 रुपये में एक अकेले बूढ़े आदमी को बेच दिया – शादी की रात ने एक चौंकाने वाला सच सामने लाया।”/hi
“मेरी माँ ने मुझे 5,000 रुपये में एक अकेले बूढ़े आदमी को बेच दिया – शादी की रात एक चौंकाने…
मेरी पहले की बहू अपने बहुत बीमार पोते की देखभाल के लिए एक हफ़्ते तक मेरे घर पर रही, और दो महीने बाद वह फिर से प्रेग्नेंट निकली, जिससे हंगामा हो गया। मेरा बेटा ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही न हो, लेकिन मेरे पति… वह कांप रहे थे और उनका चेहरा पीला पड़ गया था।/hi
मेरी पुरानी बहू अपने बहुत बीमार पोते की देखभाल के लिए एक हफ़्ते तक मेरे घर पर रही, और दो…
सास ने अपने होने वाले दामाद को परखने के लिए भिखारी का भेष बनाया, लेकिन अचानक अपनी बेटी को एक भयानक खतरे से बचा लिया…/hi
एक सास अपने होने वाले दामाद को परखने के लिए भिखारी का भेष बनाती है, लेकिन अचानक अपनी बेटी को…
“I’ve got one year left… give me an heir, and everything I own will be yours,” said the mountain man/hi
the dust from the spring trappers. Arrival still hung in the air at Bear Creek Trading Post when Emma heard…
“Harish ji, could you please move aside a bit? Let me mop the floor,” said Vimala Devi in an irritated tone./hi
“Harish ji, could you please move aside a bit? Let me mop the floor,” said Vimala Devi in an irritated…
End of content
No more pages to load






